Blister Beetle: A Small Insect, But a Big Danger
सावधान! खेतों /घरों में दिखने वाला यह छोटा कीट दे सकता है दर्दनाक फफोले बरसात का मौसम हो… खेतों में हरियाली छाई हो… बच्चे खेत की मेड़ों पर खेल रहे हों… ऐसे समय में एक छोटा-सा कीट चुपचाप पौधों पर बैठा रहता है। देखने में साधारण, लेकिन असर में खतरनाक। इसे कहते हैं Blister beetle । गाँवों में कई लोग इसे सामान्य कीड़ा समझकर हाथ से हटा देते हैं। लेकिन यही गलती तकलीफ का कारण बन सकती है। ⚠️ यह कीट नुकसान कैसे करता है? यह कीट काटता नहीं है लेकिन जब इसे खतरा महसूस होता है, तो यह अपने शरीर से एक जहरीला द्रव छोड़ता है, जिसे कैंथरिडिन (Cantharidin) कहते हैं। अगर यह द्रव त्वचा पर लग जाए तो — 1.जलन शुरू हो जाती है 2.लाल निशान पड़ जाते हैं 3.कुछ घंटों में पानी भरे फफोले निकल सकते हैं कई बार लोग समझ नहीं पाते कि अचानक फफोले क्यों पड़ गए। 👀 पहचान कैसे करें? शरीर लंबा और पतला रंग काला, पीला, या हरे-नीले चमकीले रंग का अक्सर फूलों और फसलों पर बैठा मिलता है छूने पर तुरंत उड़ता नहीं, बल्कि चिपका रहता है 🚜 किसानों और पशुपालकों के लिए जरूरी बात यह कीट कभी-कभी सूखे चारे में मिल जाता ...